Bihar Panchayat Election 2021 : पांचवे चरण का मतदान जारी, 26091 सीटों के लिए हो रहे चुनाव

38 जिलों के 58 प्रखंडों में हो रहा मतदान

पटना : बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवे चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है. छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. वहीं कई जगहों पर ईवीएम में खराब होने की वजह से मतदान विलंब से आरंभ हुआ तो कहीं मतदान केंद्र की चाबी ही गुम हो गई. आज जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के 26091 पदों के लिए 6746545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

इस चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतदान हो रहे हैं. इसके लिए 12056 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. पांचवे चरण में 67 लाख 46 हजार 545 मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं. इनमें 35 लाख 38 हजार 500 पुरुष, 32 लाख 07 हजार 791 महिला एवं 254 अन्य मतदाता शामिल हैं. आज हो रहे मतदान के मतों की गिनती 26 और 27 अक्टूबर को होगी.

26091 सीटों पर 92972 उम्मीदवार मैदान में

पांचवें चरण में कुल 26091 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 11,553, मुखिया के 845, पंचायत समिति सदस्य के 1171, जिला परिषद सदस्य के 124, ग्राम कचहरी पंच के 11,553 एवं ग्राम कचहरी सरपंच के 845 सीटें शामिल हैं। इस चरण में 92 हजार 972 उम्मीदवार मैदान में हैं.

नक्सल प्रभावित इलाकों में भी खुल हो रहा मतदान

munger 4 22Scope News

मुंगेर : नक्सल प्रभावित इलाकों में भी मतदाता खुल कर मतदान का प्रयोग कर रहे है. मतदाताओं ने कहा वे पंचायत के विकास के लिये मतदान कर रहे हैं. मुंगेर जिला के दरियापुर पंचायत 1 के पूरी तरह नक्सल प्रभावित गांव पहाड़पुर के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में सुबह से ही मतदाता अपने मतदान में बूथों पर लाइन में लगे हुए हैं. संथाल परगना होने के बावजूद भी मतदाता अपने मतदान को ले काफी जागरूक हैं. आदिवासी बाहुल्य इलाका में इस तरह की तस्वीर अमुमन कम देखने को मिलती है, पर नक्ससलियों के भय को भी दरकिनार कर यहां के मतदाता कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर रहे हैं.

मतदाताओं में उत्साह, कतार में खड़े हो कर रहे मतदान

madhepura 3 22Scope News

मधेपुरा : ग्वालपाड़ा प्रखंड में आज पांचवें चरण का पंचायत चुनाव मतदान हो रहा है. ग्राम पंचायत पद के लिए मतदान 149 बूथ पर मतदाता शांतिपूर्वक मतदान कर रहे हैं. वहीं एक ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं. ग्राम कचहरी के पंच 38 निर्विरोध चुने गए. 296 पदों के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर पुरुष मतदाता 41312 कतार बंद होकर एवं महिला मतदाता 38888 अहले सवेरे से मतदान केंद्रों पर लाइन में लगे हुए हैं. कुल 80 हजार 201 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं मधेपुरा पुलिस प्रशासन लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर मतदान कर्मियों को उत्साह बढ़ा रहे हैं.

सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

jahanabad 2 22Scope News

जहानाबाद : सदर प्रखंड के 14 पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ‘सबसे पहले मतदान फिर कोई कार्य’ के तहत मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे. सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही है. प्रशासनिक अधिकारी भी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. अब तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए पंचायत चुनाव के कारण प्रशासन भी उत्साहित हैं. सदर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के 202 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संचालित है.

धनरूआ के 19 पंचायतों में हो रहा मतदान

masodhi 1 22Scope News

मसौढ़ी : मसौढ़ी अनुमंडल के धनरूआ में पांचवें पांचवें चरण के चुनाव के तहत आज मतदान डाला जा रहा है. सुबह से ही लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि धनरूआ में कुल 19 पंचायतों के लिए आज वोटिंग की जा रही है. 19 पंचायतों में खड़े हुए प्रतिनिधि मुखिया, सरपंच, समिति, पंच वार्ड सदस्य और जिला पार्षद हैं. आज इन सभी प्रतिनिधियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा.

तीन थर्ड जेंडर वोटर भी करेंगे मतदान

masodhi 22Scope News

चुनाव के दौरान अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक वोट डाला जाएगा. साथ ही सभी अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बलों की व्यवस्था की गई है. धनरूआ प्रखंड के 19 पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कुल 281 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें मूल रूप से 269 मतदान केंद्र है, साथ ही 12 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं. धनरूआ में कुल मतदाता मतदाताओं की संख्या 149606 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 76757 व महिला मतदाताओं की संख्या 72846 है. धनरूआ में तीन थर्ड जेंडर वोटर भी इस बार अपना मतदान करेंगे. धनरूआ प्रखंड में आज समापन हो रहे पंचायत चुनाव की गिनती 26 और 27 अक्टूबर को मसौढ़ी के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में की जाएगी.

पांचवे चरण का मतदान जारी, मतदाताओं की लगी लंबी कतार

khagaria 22Scope News

खगड़िया : खगड़िया बेलदौर प्रखंड में पांचवे चरण का मतदान शुरू हो गया है. यहां कुल 15 पंचायत में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा. ज़िला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुषों की लंबी कतार लगी है. मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे हैं.

मध्य विद्यालय सरस्वती नगर, इतमादी में बने दो मतदान केंद्रों पर पुरुष एवं महिला मतदाताओं की अलग-अलग पंक्तियां हैं. पीठासीन पदाधिकारी एवं उनके सहयोगी तत्पर होकर मतदान करा रहे हैं. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों से भी फीडबैक लेते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने एवं क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया, ताकि विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके.

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हो रहा मतदान

Begusarai 10 22Scope News

बेगूसराय : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में 2 प्रखंडों में मतदान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है. मतदान के दौरान कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है. मतदान केंद्र के गेट पर आशा बहुओं के द्वारा सभी मतदाता का ना सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है बल्कि सैनिटाइजर लगाकर मतदान केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा है. इतना ही नहीं मतदान केंद्र पर भी सुरक्षा बलों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग में मतदाताओं को कतार में किया गया है. हालांकि इस दौरान मतदाता बिना मास्क के जरूर देखे, लेकिन सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग जरूर दिख रही है.

दरअसल चेरिया बरियारपुर प्रखंड के 14 पंचायत और बखरी प्रखंड के 8 पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का आज प्रयोग कर रहे हैं. चेरिया बरियारपुर प्रखंड में मुखिया पद के 14, सरपंच पद के 14, पंचायत समिति पद के 19, ग्राम पंचायत सदस्य 187, ग्राम पंच के लिए 187 पद, जिला परिषद के लिए 2 सीट पर करीब 98000 मतदाता 187 मतदान केंद्रों पर 1555 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान के जरिए कर रहे हैं. वहीं बखरी प्रखंड में मुखिया पद के लिए 8, सरपंच पद के 8, पंचायत समिति पद के 12, वार्ड सदस्य के 103, वार्ड पंच के 103 और जिला परिषद के 2 पद के लिए 59277 मतदाता 103 मतदान केंद्रों पर 993 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान के जरिए कर रहे हैं. हर पंचायत को दो सेक्टर में बांटा गया है जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है. हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही धारा 144 भी लगाए गए हैं.

कटिहार के 2 प्रखंडों में हो रहा मतदान

katihar 7 22Scope News

कटिहार : कटिहार के 2 प्रखंडों में आज पंचायत चुनाव हो रहा है. प्राणपुर और बलरामपुर प्रखंड में कुल 197262 मतदाता अलग-अलग पदों के लिए 2592 उम्मीदवारों में अपने प्रत्याशी का चयन करेंगे. कटिहार में सुबह से ही चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह है.

41 पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती

motihari 3 22Scope News

मोतिहारी : पंचायत चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण जिला में पांचवें चरण का मतदान शुरु हो गया है. जिला के पताही, पकड़ीदयाल और आदापुर प्रखंड के 41 पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है. जो शाम पांच बजे तक चलेगा. पताही प्रखंड के 15, पकड़ीदयाल प्रखंड के 9 और आदापुर प्रखंड के 17 पंचायतों में मतदान हो रहा है. मतदान को लेकर बूथ पर कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है.

जिला के पताही, पकड़ीदयाल और आदापुर प्रखंड में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. पताही प्रखंड के 15 पंचायतों में हो रहे चुनाव को लेकर 108 पीसीसीपी, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. पकड़ीदयाल के 9 पंचायतों में हो रहे चुनाव को लेकर 55 पीसीसीपी, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 जोनल मजिस्ट्रेट और 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात है. वहीं आदापुर प्रखंड के 17 पंचायतों में 140 पीसीसीपी, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. पताही प्रखंड के 15 पंचायत के 237 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 12 हजार 314 मतदाता मतदान करेंगे. वहीं पकड़ीदयाल प्रखंड के 9 पंचायतों के 138 मतदान केंद्रों पर 79 हजार 244 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जबकि आदापुर प्रखंड के 17 पंचायतों में 1 लाख 30 हजार 969 मतदाता मतदान करेंगे. पहली बार मतदान करने आए युवा मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है.

संवेदनशील बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था

आयोग के अनुसार पांचवें चरण के चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. बोगस वोटिंग रोकने को लेकर सभी मतदाताओं के बायोमेट्रिक माध्यम से सभी बूथों पर सत्यापन किया जाएगा. इसके अतिरिक्त संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है. इसके अतिरिक्त मतदान के दौरान आयोग स्तर पर गठित कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा. राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम के फोन नंबर 18003457243 पर फोन कर कोई भी व्यक्ति संबंधित चुनाव को लेकर अपनी शिकायत व सुझाव दर्ज करा सकता है.

UP Election 2022 : गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक...

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...