RANCHI: रेलवे ने रांची में आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
रेलवे ने रांची रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे ओवरब्रिज के
पुलटोली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है.
यहां अवैध रुप से बने घर को रेलवे प्रशासन ने तोड़ दिया है. बता दें कि रेलवे कई महीनों से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को नोटिस भेज रहा है. जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है.

करीब 100 परिवारों का घर रेलवे ने तोड़ा
रेलवे की ओर से की गई कार्रवाई में करीब 100 परिवारों के घर
आज रेलवे प्रशासन ने तोड़ डाले. बता दें कि पहले रेलवे में
चयनित परिवारों को नोटिस भी दिया था। इसके बाद कल 27 दिसंबर को एक बार फिर उन्हें नोटिस देकर घर खाली करने के लिए कहा गया था. लेकिन उनके ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आखिरकार आज सुबह रेलवे ने घर तोड़ दिया.

















