Nirsa: कई घरों पर चला रेलवे का बुलडोजर, लोगों में आक्रोश

Nirsa: आसनसोल रेल डिवीजन द्वारा निरसा विधानसभा के कुमारडूबी में नया नगर, मैथनमोड़ में बुलडोजर चलाया गया और कई घरों को तोड़ा गया। इस बीच रेलवे के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। आंखों में आंसू लिये महिलाओं ने रेलवे प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा इस ठिठुरती ठंड में रेलवे ने हमें घर खाली करने का समय नहीं दिया और आज हमारे आशियाने को उजाड़ने पहुंच गये। आखिर हम अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाए। इस दौरान लगभग तीन दर्जन से भी अधिक घरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। बता दें कि, फ्राइट कॉरिडोर निर्माण को लेकर रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

Nirsa:  विधायक का आश्वासन

इधर घटना की खबर पाकर विधायक अरूप चटर्जी और जिप सदस्य गुलाम कुरैशी मौके पर पहुंचकर लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही राज्य की हेमंत सरकार से बात कर पुनर्वास करने का काम करेंगे। जिप सदस्य सह झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलाम कुरैशी ने बताया कि रेल केंद्र सरकार के अधीन आता है, लेकिन उसके बावजूद भी केंद्र की ओर से ऐसे गरीब जो पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय से रह रहे हैं, उनके पुनर्वास को लेकर आज केंद्र की ओर से किसी भी तरह की कोई पहल नहीं की जा रही है। हमलोग सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक बात पहुंचाएंगे और ऐसे विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर जल्द पहल करने का काम करेंगे।

Nirsa: जल्द विस्थापितों का बसाया जाएगा

वहीं निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारी से बात कर दो टूक कहा। उन्होंने कहा कि जितनी मार्किंग की गई है, उतना ही टूटना चाहिए, उससे ज्यादा नहीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिनका आशियाना छीना जा रहा है, उनके बीच गुस्सा स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर ऐसे सभी विस्थापितों को सरकार व प्रशासन से बात कर बसाने का काम करेंगे।

Nirsa: रेलवे विभाग के आदेश पर कार्रवाई

वहीं रेल इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा आदेश के अनुसार आज 30 से 37 घरों को तोड़ने की प्रक्रिया की गई और शांतिपूर्ण तरीके से तोड़ा गया। रेलवे पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। विभाग द्वारा अगले आदेश के बाद ही तोड़फोड़ की प्रक्रिया जारी होगी।

संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...