बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता


सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध चीनी महिला का स्केच किया जारी

chini mahila 22Scope News

GAYA: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर

सुरक्षा एजेंसियों ने चिंता जाहिर की है.

इसको लेकर बोध गया में दलाई लामा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

उन्हें चार लेयर की सुरक्षा प्रदान की गई है. साथ ही एक संदिग्ध चीनी महिला जिस पर दलाई लामा को नुकसान पहुंचाने का शक जताया जा रहा है. उसकी तलाश की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों ने उक्त चीनी महिला का स्केच भी जारी किया है.


गया पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तेज की खोजबीन


तिब्बती के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाईलामा की जासूसी को लेकर एक बार फिर जांच एजेंसियां चिंता में है. गया पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां को चीन के एक संदिग्ध महिला की तलाश है. जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां को शक है कि संदिग्ध चीनी महिला दलाई लामा से जुड़ी जासूसी कर रही है. बताया जाता कि इस चाइना महिला के कई तरह के इनपुट प्राप्त हुए हैं.

बोधगया प्रवास पर है आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा


इन दिनों तिब्बती के 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा बोधगया प्रवास पर हैं.

ऐसे में उनकी सुरक्षा चार लेयर की है. एटीएस टीम के अलावा

दो हजार पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं.

इस बीच उनके सुरक्षा को लेकर चीनी महिला की तलाश की जा रही है.

गया पुलिस कई सोर्स और सोशल मीडिया की मदद से संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है. आईबी और अन्य एजेंसियां इस महिला की तलाश में जुटी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो साल से गया-बोधगया सहित बिहार के कई हिस्सों में अपना ठिकाना बनाकर रह रही है.

महाबोधि मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा

दलाई लामा के आवासन स्थल सहित महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जगह-जगह पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि चीनी जासूस महिला द्वारा बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने का इनपुट मिला है. जिसके बाद दलाई लामा के आवासन स्थल एवं विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं मजिस्ट्रेट को भी पास निर्गत किया गया है. दलाई लामा के कार्यक्रम में जो लोग भी शामिल हो रहे है, उन्हें गहन जांच के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है. जिनके पास कार्यक्रम में जाने के लिए अनुमति होगी, वही प्रवेश कर सकेंगे. चीनी जासूस महिला को लेकर सभी मोनेस्ट्री एवं होटलों में ठहरने वाले विदेशी मेहमानों की जांच की जा रही है. उक्त महिला की भी खोज जारी है. कहीं से भी किसी तरह की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. महिला का स्केच भी जारी किया गया है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दें. जिसके बाद अविलंब कार्रवाई की जाएगी.

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...