झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स में मतदान की प्रक्रिया जारी

रांचीः झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स में मतदान की प्रक्रिया जारी है. यह मतदान तीन दिनों तक चलेगा. कुल मतदाताओं की संख्या 3480 है. 21 पदों के लिए कुल 35 प्रत्याक्षी मैदान में है. आज मतदान का पहला दिन है, पहला दिन क्रमांक संख्या 1 से लेकर क्रमांक संख्या 1400 तक के मतदाता कर सकेंगे.

निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन ने कहा है कि पिछले एक साल का कार्यकाल संतोषजनक रहा है. अब नई कमेटी इस कार्य को आगे बढ़ायेगी. सरकार के कामकाज को लेकर प्रवीण जैन ने कहा विभागीय उदासीनता के कारण प्रभावित होता है, विभागीय स्तर पर और तेजी लाने की जरुरत है.

इस चुनाव में कोविड गाइड लाइन की अनदेखी कर बड़ी संख्या में मतदाता बैगर मास्क के मतदान करने आ रहे है, सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है. जब मीडिया कर्मियों ने मतदाताओं का ध्यान इस ओर दिलाया तो धड़ाधड़ मास्क लगाया गया और सामाजिक दूरी का पालन भी किया गया.

रिपोर्टः शहनवाज

Hemant Soren Mother:रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार, ऑक्सीजन सपोर्ट पर...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री...

Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम, Cyclonic Circulation का असर; 23...

 झारखंड में 20 सितंबर से मौसम बदलने की संभावना है। 23 सितंबर को रांची समेत 8 जिलों में भारी बारिश और कई इलाकों में...

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...