Advertisment

मुंगेर: नए साल पर चंडिका स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुंगेर : नया साल आज से आरंभ हो चुका है. नए साल के पहले ही दिन देश के 52 शक्तिपीठों में से

एक मुंगेर का चंडिका स्थान है, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

यहां सती का बायां नेत्र गिरा था, इस लिए यहां मां के नेत्र की पूजा होती है.

chandika mandir1 22Scope News

उज्जवल भविष्य के लिए युवाओं ने मांगी मन्नत

नए साल के उत्साह और उमंग के बीच युवा श्रद्धालु जहां अपने उज्जवल भविष्य,

नौकरी और परिवार की स्वस्थ कामना को लेकर मां चंडिका से मन्नत मांग रहे हैं,

वहीं पूरे मंदिर परिसर जय मां चंडी के नारे से गूंज रहा है.

चंडिका स्थान में पूजा करने के लिए लगे युवाओं के लंबी लाइन में शामिल कई युवाओं ने

बताया कि नए साल पर परिवार के अलावे नौकरी और उज्जवल भविष्य को लेकर मां चंडिका से मन्नत मांगी है.

chandika mandir12 22Scope News

नए साल: हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा

नववर्ष के आगमन और शीतकालीन अवकाश के कारण चंडिका स्थान में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढी है. ऐसे में चंडिका स्थान में व्यवसाय में वृद्धि होने से व्यापारियों में उत्साह और हर्ष है. व्यवसायियों का कहना है कि कोरोनाकाल में दो साल के मंदी के बाद अब कारोबार जोरों पर है.

chandika mandir123 22Scope News

हजारों की संख्या में आ रहे श्रद्धालु और पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं करना चाहिए. चंडिका स्थान में इन दिनों यात्री वाहनों, बस व टैक्सियों की भरमार है. वहीं पुजारी, भोजनालय, पूजन सामग्री, शिवलिंग, माला की दुकानों पर खरीददारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही हैं.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...