नए साल में चंडिका स्थान पहुंच रहे हैं भक्त गण, मंदिर में भक्तों की भीड़

मुंगेर : नए साल मंगलमय हो। इस कारण हजारों की तादाद में भक्त देश के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान में पहुंच रहे हैं। जहां मां चंडिका की पूजा अर्चना कर रहे हैं। ताकि उनका नए साल में हर मनोकामना पूर्ण हो।

देश के 52 शक्तिपीठों में से एक मुंगेर का चंडिका स्थान जहां मां सती का बायां नेत्र गिरा था। इस कारण वहां नेत्र की पूजा होती है। साल के पहले दिन नए साल के मौके पर हजारों की संख्या में भक्त माता की दरबार पहुंच रहे हैं। मां के नेत्र पर जल अर्पित करने के लिए जिले के कोने-कोने के अलावा जिले के बाहर के भी लोग पहुंच रहे हैं।

शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी नंदन बाबा ने बताया कि नए साल के आगमन में शक्तिपीठ में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। शक्तिपीठ में 75 किलो शुद्ध घी के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया है। भक्तों के लगातार पहुंचने का सिलसिला जारी है। भक्तों का नए साल में कुछ अच्छा हो जाए इसके लिए मां से मन्नत भी भक्त मांग रहे है। वहीं भक्तों ने बताया कि उनका और उनके साथ सभी का नए साल अच्छे से बीते जिसको लेकर वे आज मां चंडी के दरबार पहुंचे हैं।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...