NAWADA: नवादा में एक बकरी ने ऐसा क्या कर दिया कि
एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी में रहने वाले चार लोगों पर
जानलेवा हमला कर दिया. यह बात अभी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
मामला नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सनोखरा गांव का है.

बकरी ने खेत में लगी फसल को खा लिया था, इसपर गहराया विवाद

जहां एक बकरी ने खेत में लगी गेहूं की फसल को खा लिया. इसके बाद दोनों पड़ोसियों में आपसी विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी से धारदार हथियार से अपने पड़ोस के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है.
घटना में एक महिला समेत 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस से की है.
घटना को लेकर पीड़िता लाली देवी ने बताया कि बकरियों ने
पड़ोसी के खेत में लगे गेंहू की फसल को खा लिया.
इस बात से गुस्साई पड़ोसी ने घर में घुस कर परिवार के सभी
लोगों पर पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में शंभू चौधरी, नीतीश कुमार, सूरज कुमार और लाली देवी बुरी तरह से घायल हो गई है. पीड़ित परिवार ने पड़ोस के रामाशीष चौहान,कुंदन चौहान और चंदन चौहान पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.
रिपोर्ट: अनिल शर्मा
- JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट कार्ड में गड़बड़ी से परेशान अभ्यर्थी
- Jharkhand Transport News: झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस रूटों का प्रस्ताव, सरकार ने मांगे सुझाव
- Ranchi Airport Winter Schedule: 25 अक्टूबर से बदलेगा विमानों का समय, नवी मुंबई और भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें

















