Advertisment

सैंड आर्टिस्ट के मुंगेर किला को देख हर कोई हो रहा मोहित

MUNGER: मुंगेर के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की कलाकृति को देख सभी मोहित हो रहे. सभी कह रहे है

अगर रेत के जादूगर की कलाकृति को देखना हो तो आइये हमरा बिहार में .वर्ष 2023 के स्वागत में रेत के

जादूगर मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने खास अंदाज में हैप्पी न्यू ईयर 2023 लिखकर रेत

पर 20 फीट उंची शानदार मुंगेर किला बनाया.

munger kila 22Scope News


मुंगेर के सैंड आर्टिस्ट – हर खास मौकों पर मधुरेंद्र बनाते हैं कलाकृति

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार जो कि हर खास मौकों पर रेत से अपनी कलाकृति बनाने को लेकर दुनियाभर

में मशहूर हैं. इस बार भी उन्होंने रविवार से ही दो दिनों के कठिन मेहनत के बाद मुंगेर के माधोपुर

काठ पुल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में लाल किले की रेत की मूर्ति बना सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना दी.

20 फीट ऊंची और 40 फीट चौड़ी लाल किला को बनाने के लिए सैंड आर्टिस्ट ने लगभग 1 टन बालू का उपयोग किया.

वर्ष 2023 की सबसे बडी रेत की रचनाः कुमार

मधुरेंद्र कुमार ने दावा किया कि वर्ष 2023 की पहली उनकी रचना रेत से बनी लाल किला की तस्वीर दुनियां

की सबसे बड़ी कलाकृति है, जिसका वजन 1 टन है और इसे बनाने में 20 घंटे का समय लगा है.

वहीं इसको देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है.

लोग इस कलाकृति को अपने कैमरा और मोबाइल फोन में फोटो भी खींच रहे हैं.

पिछले 25 वर्षों से सैंड आर्ट बना रहे हैं मधुरेंद्र

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र पिछले 25 सालों से सैंड आर्ट बना रहे हैं. उनकी कई रेत की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर

पर पहचान बना चुकी हैं. हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर 2022 को हो गई थी.

मधुरेंद्र ने रेत पर उनकी भव्य आकृति बनाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की थी.

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद में भू-धंसान के बाद मेयर संजीव सिंह...

Chhatabad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले छाताबाद में ज़मीन धंसने की घटना के बाद चिंता का माहौल है।...