Asian Women’s Hockey Championship Trophy गौरव यात्रा का मुंगेर में भव्य स्वागत, डीएम ने कहा…

मुंगेर: राजगीर में आयोजित होने वाले Asian Women’s Hockey Championship Trophy को लेकर निकाला गया ट्रॉफी गौरव यात्रा का कारवां गुरुवार को मुंगेर पहुंचा। ट्रॉफी गौरव यात्रा के मुंगेर संग्रहालय पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर शहर में भ्रमण किया और संग्रहालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव, एडीएम मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, टीम लीडर विनय कुमार मौजूद थे।

इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि आज मुंगेर जिले के लिए यह क्षण गौरव का है। उन्होने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए खेल की दुनिया का मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण आज बिहार इस मुकाम पर पहुंचा है जहां राजगीर में महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेला जायेगा। महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि हमलोगो के लिए गर्व की बात है कि पहली बार राजगीर खेल स्टेडियम में महिला  हॉकी  चैम्पियनशिप खेला जा रहा है।

2 34 22Scope News

चैम्पियनशिप से बिहार के खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किये हैं और बिहार के मुख्यमंत्री के प्रयास से राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेला जा रहा है। टीम लीडर विनय कुमार ने बताया कि राजगीर में 11 से 20 नंबर तक  एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है, जिसमे भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड हिस्सा लेंगे।

वही बिहार में एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेल के प्रचार व प्रसार को लेकर ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाला गया जो हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड के बाद बिहार के विभिन्न जिला में यात्रा कर रहा है। उन्होंने कहा  कि बिहार में ट्रॉफी गौरव यात्रा 19 अक्टूबर को शुरू की गई थी जो अब तक बिहार के दस जिलों की यात्रा पूरा की है और 4 नवंबर को  राजगीर में समाप्त हो जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  लखीसराय में Trophy गौरव यात्रा का भव्य स्वागत, आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Asian Women’s Hockey Championship Trophy Asian Women’s Hockey Championship Trophy Asian Women’s Hockey Championship Trophy

Asian Women’s Hockey Championship Trophy

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...