मुश्किल में फंसी उर्फी जावेद, BJP नेता ने दर्ज कराया मामला

मुंबई : उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अक्सर वो अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती रहती हैं. कई बार उन्हें अपने कपड़ों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पहले तो उनकी लड़ाई सोशल मीडिया के ट्रोल तक थी पर अब वो क़ानूनी पचड़ों में पड़ती नजर आ रही हैं.

भाजपा महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने दर्ज कराया एफआईआर

उर्फी के कपड़ों को लेकर भाजपा महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने एफआईआर दर्ज किया हैं. इस बात की जानकारी खुद चित्रा वाघ ने ट्वीट कर दी हैं. बीजेपी नेत्री चित्रा वाघ ने 1 जनवरी को उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई की सड़कों पर शरीर का प्रदर्शन करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी.

urfi javed1 22Scope News

चित्रा वाघ का ट्वीट

चित्रा वाघ ने शिकायत पत्र की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”मुंबई की सड़कों पर, सार्वजनिक जगहों पर घिनौने और गंदे तरीके से अंग प्रदर्शन करते हुए घूम रही उर्फी जावेद के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करें. इस मांग को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर और मुंबई के संयुक्त आयुक्त कानून व्यवस्था मुंबई पुलिस से मुलाकात की”

उर्फी जावेद ने दिया ये जवाब

एफआईआर के बाद उर्फी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया हैं. एक्ट्रेस ने उन्हें चित्रा वाघ को ओपन चैलेंज किया है और पलटवार करते हुए कहा कि, वह जेल जाने के लिए तैयार हैं. अगर भाजपा नेत्री अपनी जायदाद का खुलासा कर दें. दुनिया को बातइए कि एक नेता कितना और कहां से कमाता है” साथ ही कहा आप जैसे राजनेता महिला सुरक्षा के लिए बाधक हैं. जनता को सिर्फ डायवर्ट करना मेरे टॉपिक से, आप वास्तव में उन महिलाओं के लिए कुछ क्यों नहीं करते जिन्हें मदद की जरूरत है? महिला, शिक्षा, रेप के लाखों-लाखों केस पेंडिंग? आप वो क्यों नहीं देखते.

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...