वजूद आभाषी लेकिन असर जोरदार, ये सोशल मीडिया है!

सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट रहे मोस्ट अवेटेड ट्वीट

a 22Scope News


RANCHI: ये सोशल मीडिया है – यूं तो चिड़िया दिन भी आसमान में उड़ती रहती है और शाम होते ही

अपने घोंसलों में चली जाती है लेकिन हम जिस चिड़िया की बात कर रहे हैं वो चौबीसों घंटे चीं-चीं करती रहती है.

अच्छी खबरें सुनाती है तो चुगली भी खूब करती है. खास बात तो यह कि ‘नीली चिड़िया’ हर किसी की जुबान बोल लेती है.

और जब बात सियासत की हो तो बोलने के अंदाज और अल्फाज दोनों ही बदल जाते हैं साल 2022 में झारखंड

में भी सुबह से शाम तक ट्वीटर की चिड़िया अलग- अलग शाखों पर चहचहाती रही. इनमें कई ट्वीट तो ऐसे भी रहे ..

जो सियासी मौसम का पूर्वानुमान बताते रहे. पल-पल का अपडेट भी देते रह.

कहां किसी खेमे में सन्नाटा पसरा है तो कहां सियासी बवंडर उठा ?


ये सोशल मीडिया है – ‘सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट पूरे साल खलबली मचाते रहे’

b 22Scope News


झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के

लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट भी पूरे साल

ऐसे ही खलबली मचाते रहे . सांसद निशिकांत दुबे,

झारखंड की सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा

(जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल घटक दलों के खिलाफ हर मोर्चे पर हमलावर रहे.

ये सोशल मीडिया है – चौबीसों घंटे चीं-चीं करती रहती है ‘नीली चिड़िया’

d 22Scope News


झारखंड में अब क्या होगा ? ईडी का शिकंजा किस पर कसा और किस पर और कसेगा ? कई सवाल

और उन सवालों के जवाबों की बौछार भी ट्वीट्र पर होती रही . आलम यह रहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

से ईडी की पूछताछ से लेकर सांसद निशिकांत दुबे के हर एक ट्वीट से सियासी हलचल बढ़ी रही.

एक के बाद दूसरे ट्वीट ने अटकलों को हवा दे दी. हर एक ट्वीट पर कयासों का बाजार भी गर्म रहा.

हर कोई निशिकांत दुबे के ट्वीट का अपने हिसाब से मतलब निकालने में जुटा रहा.

अगर यह कहें कि सांसद निशिकांत दुबे का ट्वीट सूबे की सियासत में 2022 का मोस्ट अवेटेड ट्वीट रहा.

रिपोर्ट: मीनाक्षी राय

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...