झारखंड में भारत बंद का दिखने लगा असर, कई पार्टियों ने किया समर्थन

रांची : कृषि कानून के विरोध में किसानों के भारत बंद का असर राजधानी रांची सहित झारखंड के जिलों में दिखने लगा है. सड़क पर बंद समर्थक उतर गए हैं. प्रदर्शन कर रहे समर्थकों ने कई जगहों पर गाड़ियों को भी रोका है. वहीं सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. भारत बंद का कई पार्टियों ने समर्थन किया है.

जामताड़ा में दिखने लगा असर

jamtara Bharat Band 22Scope News

कृषि कानून के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस, राजद, जेएमएम भारत बंद का समर्थन किया है. केंद्र सरकार से उनलोगों ने कृषि काननू को वापस लेने की मांग की है.

बोकारो में सड़क पर उतरे विपक्षी पार्टियां

Bokaro Bharat Band 22Scope News

बोकारो के नया मोड़ में भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतर गए हैं. समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया. भारत बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

धनबाद में लगी वाहनों की लंबी कतार

dhanbad Bharat Band 22Scope News

धनबाद में भारत बंद का असर दिखने लगा है. भारत बंद का समर्थन झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामपंथी संगठनों ने किया है. समर्थकों ने गोविंदपुर में एनएच-19 को जाम कर दिया है. जाम के कारण एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. कृषि कानून के विरोध में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. वहीं सड़क जाम को मुक्त कराने को लेकर पुलिस और बंद समर्थकों में तीखी बहस हो गई है.

भारत बंद के कारण सभी स्कूल-कॉलेज बंद

भारत बंद के कारण शहर के सभी निजी स्कूलों में कक्षाएं ऑफलाइन मोड पर स्थगित रहेंगी. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यक फैसला स्कूल प्रबंधनों के द्वारा लिया गया है. हालांकि किसान संगठनों का कहना है कि यह बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा.

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...

Giridih Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर गिरिडीह में स्वच्छता और जनसेवा...

Giridih Gandhi Jayanti: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: पटना में लाल बहादुर शास्त्री की...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना...