Advertisement
Advertisement
Advertisement

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM

INDORE : प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17वें

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को समापन कार्यक्रम

को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति समापन सत्र में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी. यह सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा.

pm modi 22Scope News

पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर वे इंदौर में रहेंगे. यह हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार अवसर है, जिसने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है.

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन – सम्मेलन में 70 देशों से 3500 से अधिक सदस्य हो रहे

‘प्रवासी रू अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार’ की थीम के तहत हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में 70 देशों से 3500 से अधिक सदस्य हिस्सा लेंगे. सम्मेलन में पहले दिन गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, ऑस्ट्रेलिया की सांसद जेनेटा मैस्करेनहास शामिल हुए.

हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है प्रवासी भारतीय सम्मेलन

प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में इसे मनाने की घोषणा की थी. यह दिन महात्मा गांधी की भारत वापसी का प्रतीक है. महात्मा गांधी वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे. 2015 के बाद से यह हर दूसरे साल मनाया जाता है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

एक करोड़ रोजगार और एक करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य, निवेशकों...

पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री...

शास्त्री नगर में ACB की छापेमारी, रिम्स की जमीन से जुड़े...

गिरिडीह: झारखंड के चर्चित रिम्स जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। गिरिडीह और...

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...