अस्पताल में भर्ती मां हीराबेन से पीएम मोदी ने की मुलाकात, डॉक्टर ने बताया हालत स्थिर

डॉक्टरों की निगरानी में हीराबेन का चल रहा इलाज

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत बिगड़ गयी,

उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसकी जानकारी मिलते ही खुद पीएम मोदी

अहमदाबाद के लिए रवाना हुए और अब वो वहां पहुंच चुके हैं.

कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम मोदी अपनी मां से अस्पताल में मुलाकात की.

हालांकि डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि पीएम मोदी की मां हीराबेन की हालत स्थिर है.

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

मां हीराबेन: अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल में भर्ती होने के कुछ ही देर बाद अस्पताल की तरफ से एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि हीराबेन मोदी (100) की हालत स्थिर है. पीएम मोदी के पहुंचने से पहले अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

hira ben1 22Scope News

मां हीराबेन: राहुल गांधी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही देश के तमाम लोगों और नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की. इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. अपने इस ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है, मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है. मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.’

100 साल की हैं हीरा बा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा जून में ही 100 साल की हुई हैं. हीरा बा के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया था और उनकी पूजा-अर्चना भी की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पैर पखारे और गिफ्ट में शॉल दी थी.

पीएम के भाई का हुआ था एक्सीडेंट

पीएम नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक दिन पहले 27 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया था. प्रह्लाद जब परिवार के साथ मैसूर से बांदीपुरा की तरफ जा रहे थे, तब उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं. एक्सीडेंट के बाद परिवार को मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...