नालंदा में खेलने के दौरान नाला में डूब कर मासूम की मौत

NALANDA: खेल-खेल में नालंदा में एक मासूम की मौत नाला में डूबने से हो गई. बताया गया कि
चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में खेलने के दौरान एक मासूम नाला में डूब गई.
मृतक बच्ची की पहचान मनोज कुमार की पुत्री नंदनी कुमारी के रुप में हुई.

nalanda maut 2 1 22Scope News


मासूम की मौत – घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

nalanda maut 3 22Scope News


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
मृतका के पिता मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम उसकी माँ घर में खाना बना रही थी, और वह पड़ोस के बच्चों के साथ गली में खेल रही थी. इसी बीच वह नाला में गिर गयी. करीब 3 घंटे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे. इसी दौरान घर के पास नाला में गिरी हुई पाई गई. आनन फानन में इलाज के लिए बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है.

रिपोर्ट: रजनीश किरण

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...