ननिहाल आए बालक की नाला में डूबने से हुई मौत

आरा : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां बांध स्थित नाला में डूबने से ननिहाल आए बालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार, मृत बालक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी नागेंद्र शाह का दो वर्षीय पुत्र रामजी कुमार है। इधर, मृत बालक के पिता नगेंद्र साह ने बताया कि शनिवार को वह अपने साला रोहित कुमार के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार की सुबह पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल मझौवां गांव आए थे। रविवार की सुबह जब सब लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच वह घर से खेलते-खेलते बाहर निकल गया। जहां खेलने के दौरान वह नाला में गिर कर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

तार की चपेट में आने से शौच करने गए एक बालक की मौत

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सियरूआ गांव में शनिवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से शौच करने गए एक बालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृत बालक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सियरूआ गांव वार्ड नंबर-2 निवासी जितेंद्र राम का नौ वर्षीय पुत्र राजन कुमार है। इधर, मृत बालक के चाचा ग्रहण राम ने बताया कि उनके भाई की बारह दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। शनिवार को उनका श्राद्धकर्म था। जिसको लेकर सभी लोग श्राद्धकर्म में व्यस्त थे। उसी बीच बालक सोच करने के लिए बाधर की की ओर गया था। जहां पहले से खेत में चल रहे मोटर का तार टूट कर गिर पड़ा था। जाने क्रम में वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Bhojpur Maut 22Scope News
तार की चपेट में आने से शौच करने गए एक बालक की मौत

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पति-पत्नी की मौत, घरेलू विवाद में जहर खाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...