CM हिमंत बिस्वा ने गुवाहाटी में लॉन्च किया जियो ट्रू 5जी

नई दिल्ली / गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जियो ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत की. गुवाहाटी के साथ-साथ रिलायंस जियो ने माँ कामाख्या मंदिर परिसर में अपनी ट्रू 5जी वाई-फाई सेवाओं को भी लॉन्च किया. इसके अलावा 4 राज्यों के 7 अन्य शहर भी जियो नेटवर्क से जुड़ गए. कर्नाटक के तीन शहर हुबली-धारवाड़, मैंगलोर और बेलगाम, केरल का चेरतला, तेलंगाना के वारंगल और करीमनगर के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर में भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया गया.

jio 2 22Scope News

‘स्वास्थ्य के क्षेत्र में जियो ट्रू 5जी होगा सहायक’

लॉन्चिंग कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री को दिखाया गया कि कैसे जियो ट्रू 5जी आमजन का जीवन बदल कर रख देगा. खासतौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में आने वाले बदलावों को प्रदर्शित किया गया. जियो कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट, जियोग्लास के साथ एआर-वीआर-आधारित हेल्थकेयर, टेली रेडियोलॉजी, कनेक्टेड एम्बुलेंस जैसे स्मार्ट हेल्थकेयर जैसे सॉल्यूशंस प्रदर्शित किए गए. इन स्वास्थ्य सेवा सॉल्यूशंस में शहरी और ग्रामीण आबादी के करीब एक अरब लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करने की ताकत है.

लॉन्च कार्यक्रम में बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “गुवाहाटी में जियो की ट्रू 5जी सेवा शुरू करने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा ट्रू 5जी में वो ताकत है जिससे असम के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा हर किसी की पहुंच में होगी. आज प्रदर्शित किया गया स्वास्थ्य सॉल्युशन यानी क्लिनिक इन ए बैग जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की सहायता कर सकता है. इसका डिजाइन एकदम साधारण है और यह वायरलेस तरीके से 5जी पर चिकित्सीय उपकरणों से जुड़ सकता है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से स्वास्थ्य कार्यकर्ता असम के सबसे दूरस्थ स्थानों में भी रोगियों का उपचार कर सकते हैं

उन्होंने कहा कि असम में 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करने के लिए, उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. 5जी-आधारित स्वास्थ्य सेवा सॉल्युशन्स को लागू कर और असम में

डिजिटल स्वास्थ्य ईको-सिस्टम बना कर ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ को पूरा कर सकते हैं.


मंदिर परिसर के अंदर मुफ्त ट्रू 5जी वाई-फाई उपलब्ध कराएगाः प्रवक्ता


इस मौके पर जियो प्रवक्ता ने कहा, “माँ कामाख्या के आशीर्वाद से

जियो आज असम में ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत कर रहा है.

जियो कामाख्या मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को मंदिर परिसर

के अंदर मुफ्त ट्रू 5जी वाई-फाई उपलब्ध कराएगा.
असम में 9,500 करोड़ रुपये के अपने मौजूदा निवेश के

अलावा जियो राज्य में ट्रू 5जी नेटवर्क खड़ा करने के लिए

2,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहा है और

यह हमारे राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू 5जी सेवाएं असम के हर शहर और हर तालुका में उपलब्ध करा दी जाएगी.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...