21 और शहरों में जियो ट्रू5जी लॉन्च, 257 शहरों में पहुंचा

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और नादौन में जियो ट्रू 5जी किया लॉन्च

NEW DELHI: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में जियो ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत की. शिमला के अलावा, हिमाचल प्रदेश राज्य में हमीरपुर, नादौन और बिलासपुर में जियो ट्रू5जी सेवाओं को एक साथ लॉन्च किया गया.

cm sukhwinder 22Scope News

जियो ट्रू 5जी के कवरेज एरिया में शामिल होने वाले अन्य शहर हैं – गुजरात के अंकलेश्वर और सावरकुंडला, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, रतलाम, रीवा और सागर, महाराष्ट्र के अकोला और परभणी, पंजाब के बठिंडा, खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़, राजस्थान के भीलवाड़ा और श्री गंगानगर, सीकर और उत्तराखंड के हल्द्वानी-काठगोदाम, ऋषिकेश और रुद्रपुर.

मुख्यमंत्री ने दी जियो और लोगों को बधाई

लॉन्च कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जियो की ट्रू5जी सेवाओं के लॉन्च पर जियो और हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह लॉन्च राज्य के लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. 5जी सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिए ढेर सारे अवसर पैदा करेंगी. इससे पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य सेवा, बागवानी, कृषि, ऑटोमेशन, शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपदा प्रबंधन, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन आएंगे. 5जी सेवाओं के विस्तार से राज्य का डिजिटल ढांचा और मजबूत होगा।”

जियो ट्रू 5जी विभिन्न क्षेत्रों में अनंत अवसर पैदा करेगा

jio launch 2 22Scope News

लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा, “जियो ट्रू 5जी विभिन्न क्षेत्रों में अनंत अवसर तो पैदा करेगा ही, राज्य के लोगों को भी डिजिटल रूप से सशक्त करेगा. बताया कि आज से 21 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा और आमंत्रित यूजर्ज को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस स्पीड पर असीमित डेटा मिलेगा और इसके लिए उन्हें सिम बदलने की भी जरूरत नहीं होगी.

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...