नए साल पर जियो का धमाका, एकसाथ 11 शहरों में लॉन्च किया ट्रू 5G

अबतक का सबसे बड़ा रोलआउट

नई दिल्ली : नए साल पर जियो का धमाका- रिलायंस जियो ने आज लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी जैसे 11 शहरों में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं के सबसे बड़े मल्टी-स्टेट लॉन्च की घोषणा की. मोहाली, पंचकुला, ज़ीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी के क्षेत्रों सहित त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़ ट्राइसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है.

jio 5g1 1 22Scope News

जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े इन नए 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा. आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

11 शहरों में एकसाथ 5जी रोलआउट करने पर हमें गर्व- जियो प्रवक्ता

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा कि “11 शहरों में एकसाथ 5जी रोलआउट करने पर हमें गर्व है और जब से हमने True 5G सेवाओं को रोल आउट करना शुरू किया है, तबसे यह हमारे सबसे बड़े लॉन्च में से एक है. इन 11 शहरों के लाखों जियो यूजर्स 2023 की शुरुआत जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी के फायदों के साथ करेंगे.

jio 5g12 22Scope News

नए साल पर जियो: जियो ने राज्य सरकारों के प्रति जताया आभार

महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के साथ-साथ ये शहर हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं. “जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही क्षेत्र को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा, बल्कि इससे ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और एसएमई व्यवसाय के क्षेत्रों में विकास के नए दरवाजे भी खुलेंगे.

चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के हम आभारी हैं, जिन्होंने क्षेत्र को डिजिटाइज़ करने के हमारे प्रयास को निरंतर सहयोग और समर्थन दिया है.

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...