कोडरमा: ट्रक और गैस टैंकर की टक्कर में चालक की जलकर मौत

कोडरमा : जिले के घाटी में रविवार को ट्रक और गैस टैंकर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें टैंकर के चालक की जलकर मौत हो गई. यह हादसा कोडरमा घाटी के बागीटांड़ के पास हुई. बताया जाता है कि बागीटांड़ के पास टैंकर और ट्रक में सीधी टक्कर के बाद टैंकर के केबिन में आग लग गई. इस घटना में टैंकर का ड्राइवर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में बुरी तरह से फंस गया और टैंकर के केबिन में ही जलकर ड्राइवर की मौत हो गई. बता दें कि जिस जगह ये हादसा हुआ वो बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली कोडरमा घाटी है, जहां लंबा जाम लग गया.

tankar1 22Scope News

फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू

हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची और आग पर काबू पाया गया लेकिन, तब तक ड्राइवर की जलकर मौत हो चुकी थी. इधर बीच सड़क पर कोडरमा घाटी में हुए सड़क दुर्घटना के कारण घाटी में लंबा जाम लगा हुआ है, जिसे वन वे ट्रैफिक के जरिए क्लियर कराया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घाटी में लगे जाम को क्लियर कराने में जुटी है.

tankar12 22Scope News

ट्रक और गैस टैंकर : जाम को क्लियर कराने में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंचे कोडरमा थाना के एएसआई शिव कुमार शर्मा ने बताया कि टैंकर के केबिन में उसका ड्राइवर बुरी तरह फंस गया था और आग लगने के कारण उसे कोई भी निकाल नहीं पाया और उसी में जलकर उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...