पत्नी व सास से विवाद के बीच युवक ने आग लगा कर दी जान, मानसिक तनाव में चला गया था युवक

गयाजी : गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र के शेखपुरा शास्त्री मुहल्ले में शिवरात्रि की देर शाम पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लेने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रभु महतो के 35 वर्षीय पुत्र सतेंद्र कुमार महतो के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतेंद्र का अपनी पत्नी स्वीटी देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्वजन का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

दोनों के बीच आपसी अविश्वास को लेकर तनाव बना रहता था – मृतक की बहन

मृतक की बहन जुली कुमारी ने बताया कि दोनों के बीच आपसी अविश्वास को लेकर तनाव बना रहता था। उनका कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला थाने तक पहुंच चुका था और एक बार आवेदन के आधार पर सतेंद्र को थाने में भी रखा गया था। परिजनों का आरोप है कि सतेंद्र की सास भी उसे लगातार धमकी देती थी। जुली कुमारी ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व सतेंद्र की शादी हुई थी और दंपती की दो बेटियां हैं। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।

Gaya Acc 1 22Scope News

दोनों कुछ समय हैदराबाद में भी रह रहे थे

बताया जाता है कि दोनों कुछ समय हैदराबाद में भी रह रहे थे। घटना के दिन उसने घर में ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gaya Acc 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : केमिकल से नोट डबल का झांसा, छह लाख की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...

Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण की समीक्षा नहीं होने देंगे! चिराग...

Chirag Paswan on Reservation, पटना: देश और बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गयी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय...