बिहार के हर प्रखंड में खुलेंगे मॉडल स्कूल, 11 मार्च को होगी परीक्षा

पटना : बिहार के आदर्श माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन के लिए 11 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का मेधा सूची के आधार पर ही मॉडल सकूलों में नामांकन किया जाएगा। राज्य सरकार के आदेश पर राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद ने आवेदन जमा करने की तिथि को बढ़ा दी है। अब प्रवेश परीक्षा के लिए 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे।

सात निश्चय-3 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बिहार के सभी 534 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय खोलने का आदेश दिया है

विदित हो कि राज्य सरकार ने सात निश्चय तीन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बिहार के सभी 534 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय खोलने का आदेश दिया है। ताकि कक्षा-9 से ही बच्चों को इसके माध्यम से नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी कराई जा सके। राज्य सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने के साथ ही उसमें पढ़ाई प्रारंभ कराने की तैयारी शुरू कर दिया है। इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा।

इसके लिए राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद ने पहले 15 फरवरी तक ही आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की थी

इसके लिए राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद ने पहले 15 फरवरी तक ही आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की थी। कम समय होने के कारण विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित हो रहे थे। इसको देखते हुए राज्य सरकार के आदेश पर परिषद ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि को बढ़ा दिया है। मॉडल स्कूलों के कक्षा-9 में नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थी एससीआरटी पटना बिहार के वेबसाइट https.//scert-bihar-gov-in पर विजिट कर ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

राज्य सरकार ने कक्षा-9 से ही विद्यार्थियों को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारी कराने का निर्णय लिया है

बताया जाता है कि राज्य सरकार ने कक्षा-9 से ही विद्यार्थियों को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारी कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर ही सभी प्रखंडों में एक-एक आदर्श माध्यमिक विद्यालय खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसमें अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा अध्यापनकार्य किया जाएगा। नियमित टेस्ट सीरीज एवं उपलब्धि का विश्लेषण किया जाएगा। उसमें स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था रहेगी। आधुनिक लाइब्रेरी के साथ ही आधुनिक प्रयोगशाला की व्यवस्था रहेगी। संदेह समाधान सत्र का आयोजन किया जाएगा। व्यक्तिगत व्यवसायिक और कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े : राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के शेष कार्यों में तेजी लाने हेतु समीक्षा बैठक…

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img