Advertisment

पंचायत चुनाव में प्रचार तंत्र में रोजगार, चुनाव चिन्ह की खूब हो रही बिक्री

दूसरे प्रदेशों से आए दुकानदारों ने कार्यालय में सजाई अपनी दुकान

अरवल : अरवल में पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई हैं. चुनाव मैदान में प्रचार तंत्र का महत्वपूर्ण योगदान हैं, और इसी को ध्यान में रख कर दूसरे प्रदेश से आए लोग प्रखंड कार्यालयों में अपनी दुकानें सजा रहे हैं. उन लोगों के पास पंचायत के सभी पदों के लिए सभी तरह के चुनाव चिन्ह के स्टीकर,झंडा और टी-शर्ट उपलब्ध है, जिसकी खूब बिक्री हो रही है. कुर्था प्रखंड में तीसरे चरण में मतदान होना है. सभी प्रत्याशियों का सिंबल बंट चुका है, प्रचार प्रसार का अभियान चल रहा है. ऐसे में प्रखंड कार्यालय में प्रचार सामग्री की बिक्री प्रत्याशियों और समर्थकों को पसंद आ रहा है.

उत्तर प्रदेश से आए प्रचार सामग्री के विक्रेता ने बताया कि धंधा अच्छा चल रहा है. पंचायत चुनाव में जीत हार किसी की हो लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में गांव के सरकार के चुनाव के दौरान कई तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं. जिस तरह से यूपी से आकर लोग प्रचार सामग्री बेच रहे हैं, उससे बेरोजगारी की समस्या से जूझने का जज्बे भी सामने आ रहा है. जो अन्य युवाओं को प्रेरणा दे सकता है.

रिपोर्ट : राकेश कुमार

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...