कटिहार सदर अस्पताल में इलाज कम लापरवाही ज्यादा, मरीज भगवान भरोसे

कटिहार : कटिहार के सदर अस्पताल का नाम सुनते ही लोगों को इलाज से ज्यादा लापरवाही याद आती है। ताजा मामला दलन की रानी देवी का है, जिनके गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। परिजन महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। लेकिन यहां का हाल देखकर वो भी सोच में पड़ गए कि यह अस्पताल है या इंतजार घर। परिजनों का आरोप है कि दोपहर एक बजे एडमिशन फॉर्म भरने के बाद शाम चार बजे जाकर उन्हें भर्ती किया गया।

Goal 7 22Scope News

पुराना नुस्खा, ग्लूकोज की बोतल लटका दी गई

आपको बता दें कि भर्ती क्या हुआ, वहीं पुराना नुस्खा, ग्लूकोज की बोतल लटका दी गई, दो-चार सुई जड़ दी गई और फिर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। डॉक्टर मैडम वो तो जैसे अस्पताल में खोजने से भी ना मिलें। देर रात तक किसी ने रानी देवी को देखने की ज़रूरत तक नहीं समझी। परिजनों का ये भी आरोप है कि यहां इलाज से ज्यादा दवा-सुई का खेल चलता है। नर्स और कर्मचारी खुलेआम पैसे की मांग करते हैं। अब इसे लापरवाही कहें या लूट मरीजों की जान से खिलवाड़ तो साफ दिख रहा है।

यह भी पढ़े : बाल सुधार गृह से पांच बच्चे फरार, कटिहार पुलिस जांच में जुटी, बरामदगी को लेकर जगह-जगह की जा रही छापेमारी…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...