झारखण्ड का पहला वर्चुअल ट्रेड फेयर, एक्सपो उत्सव का पोस्टर रिलीज़

रांची : मंगलवार को जेसीआई रांची के कार्यालय में एक्सपो उत्सव विस्टा 2021 का पोस्टर रिलीज़ किया गया.

संयोजक मयंक अग्रवाल ने बताया की शॉपिंग का मज़ा लेने के लिए वेबसाइट www.expoutsav.com को खोलना

है और आप अपने मनपसन्द स्टाल्स का जायज़ा लेकर प्रोडक्ट्स को घर बैठे ही खरीद सकते है.

सह संयोजक राहुल टिबरेवाल ने बताया की इस मेले में 125 से भी अधिक स्टाल्स लगेंगे.

एक्सपो में इंडिया की नामी चार पहिये की कंपनी, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के ब्रांड्स,

 कपडे की लेटेस्ट डिज़ाइन का लुत्फ़ उठाया जा सकता है. उन्होंने बताया की यहाँ पर

सभी तरह के सामानो में छूट दी जाएगी. यह झारखण्ड का पहला वर्चुअल ट्रेड फेयर का आयोजन है.

अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस नए प्रारूप का

लुफ्त उठाये और घर बैठे ही आनंद ले. सुई से लेकर कार तक सब आपको एक क्लिक में मिलेगा.

आज के इस सम्मलेन में पूर्व अध्यक्ष मनीष रामसीसरिया, नारायण मुरारका, दीपक अग्रवाल ,

अमित खोवाल, महिला विभाग की अध्यक्ष  कंचन माहेश्वरी ,सचिव  निखिल अग्रवाल ,

देवेश जैन, , जेसी रवि अग्रवाल, जेसी विक्रम चौधरी, जेसी शुभम बुधिया, जेसी निशांत मोदी,

जेसी अभिषेक जालान, जेसी संकेत सरावगी मौजूद थे.

Jamshedpur Encounter: सोनारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो...

Jamshedpur Encounter: सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा श्मशान...

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...