उपेंद्र कुशवाहा अति महत्वकांक्षीं हैं , कहीं नहीं टिकतेः ललन

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा अति महत्वकांक्षी हैं, यही उनकी सबसे बड़ी कमी है. और उनका इतिहास रहा है कि वे कहीं टिकते नहीं हैं. वो जहां जाएं वहां कम से कम टिके. यह बातें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा. उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी का एलान करने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर कही.

lalan singh 22Scope News

उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को नई पार्टी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि पिछले दिसंबर महीने से उनकी गतिविधियां पार्टी विरोधी रही हैं. उपेंद्र कुशवाहा के इस आरोप पर कि नीतीश कुमार खुद निर्णय नहीं लेते हैं दूसरों की बात सुनते हैं का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार दूसरों की बातें सुनते तो सबसे पहले उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू में शामिल नहीं करते.

‘उपेंद्र कुशवाहा पर कोई भी जेडीयू नेता भरोसा नहीं करता’

lalan singh 2 22Scope News

ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पर जेडीयू का एक भी नेता भरोसा नहीं करता. जब दुबारा वे पार्टी में शामिल होने आये थे तब भी तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इसका विरोध किया था. लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल किया. साथ ही पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर भी आसीन किया. उनके जाने से पार्टी की सेहत पर कोई नुकसान नहीं होगा.

‘जेडीयू ने उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में दिया था महत्वपूर्ण स्थान’


जेडीयू में उपेंद्र कुशवाहा को कई महत्वपूर्ण पद दिये गये. कुशवाहा को विधायक दल का नेता बनाया गया. उन्हें जेडीयू ने राजयसभा भी भेजा. राज्यसभा जाने के बाद फिर उन्होंने पार्टी विरोधी काम किया और बाहर चले गये. उसके बाद फिर उन्होंने जेडीयू में वापस आने की इच्छा जाहिर की. उस वक्त भी कोई भी कार्यकर्ता दुबारा पार्टी में शामिल करने के पक्ष में नहंी था.

उपेंद्र कुशवाहा पर कोई भरोसा नहीं करेगा: ललन सिंह


उपेंद्र कुशवाहा के इतिहास को देखते हुए उन पर कोई भी भरोसा नहीं करेगा.
जहां वह जा रहे हैं वहां भी लोग उन पर भरोसा नहीं करेंगे. इंडिया से जब बाहर निकले तो आरजेडी के साथ गठबंधन किया उसके बाद फिर बहुजन समाज पार्टी और ओवैसी के पार्टी के साथ गठबंधन बनाए. फिर जेडीयू में आये और अब अपनी पार्टी बना ली.


कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना: ललन सिंह

बार-बार उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली की यात्रा कर रहे थे. पिछले दिसंबर से उनकी जो गतिविधि थी यह पार्टी में सभी को पता था. एक भी बात छुपता नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा किस दिशा में जा रहे हैं यह सभी को पता था. उनकी निगाहें कहीं और थी और निशाना कहीं और था.


‘कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को उपेंद्र ने आगे नहीं बढ़ाया’

ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को कभी मजबूती नहीं दी. उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को कभी आगे नहीं बढ़ाया. नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सुनते सबकी हैं और करते अपने मन की हैं. मुख्यमंत्री अगर किसी के कहने पर चलते तो उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में नहीं लाया जाता. उपेंद्र कुशवाहा ने जब ज्वाइन किया था तो बोले थे कि जीना यहां मरना यहां है.

रिपोर्ट : राजीव कमल

JPSC PT Result Protest: रिजल्ट जारी होते ही क्यों भड़के JPSC...

JPSC PT Result Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के नतीजे आने के बाद हज़ारीबाग़ में उम्मीदवारों और छात्रों ने विरोध...

BFCL Food Allergy Training: क्या आपका पसंदीदा खाना भी बन सकता...

BFCL Food Allergy Training: BFCL के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल (HACCP) में 'फूड एलर्जेन' (खाने से होने वाली एलर्जी) पर एक ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

Ramgarh Illegal Arms Factory: रामगढ़ में घर के अंदर चल रही...

Ramgarh Illegal Arms Factory: झारखंड के रामगढ़ ज़िले में अवैध हथियार बनाने के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियारों की एक छोटी...