BREAKING: उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने आज बड़ा एलान करते हुए नीतीश कुमार की पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. उनकी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल है.

upendra kushwaha 2 6 22Scope News

उन्होंने इस मौके पर नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि अपनी जमीर बेचकर अमीर बनने की कोशिश नहीं करें, मैं जनता दल यूनाइटेड पदों से इस्तीफा देता हूं एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे देंगे.

उपेंद्र कुशवाहा बोले – ‘नीतीश कुमार के पास नहीं है कोई राजनीतिक जायदाद’


नीतीश कुमार के पास कोई राजनीतिक जायदाद नहीं है इसलिए वो किसी और पार्टी के नेता को अपना उत्तराधिकारी मान चुके हैं. वो उन्हीं कुछ लोगों की बात मान रहे हैं जो उनके इर्द गिर्द हैं. उन्होंने आरजेडी पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिसने पूरी बिहार को बर्बाद किया है उनके साथ नीतीश कुमार ने हाथ मिला लिया है.

नीतीश कुमार कोई भी राजनीतिक फैसला खुद नहीं लेते हैं नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि ललन सिंह और विजेंद्र यादव के कहने पर महागठबंधन के साथ गए थे.

नीतीश कुमार दूसरों के कहने पर पार्टी चला रहे हैं.

उनके आसपास कुछ ऐसे लोग हैं उन के परामर्श पर चल रहे हैं.

नीतीश कुमार का साथ देने वाले वही लोग हैं जो

कर्पूरी ठाकुर के विचारों को बर्बाद कर देना चाहते हैं.


अब नीतीश कुमार से हिस्सा मांगने नहीं जाउंगा : उपेंद्र

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

कहा था कि जिसको जहां जाना है वो जा सकता है

लेकिन मैंने इससे हिस्से की बात की थी. जब नीतीश कुमार ने

अपनी पूरी हिस्सेदारी दूसरे के हाथ में रख दी है तो अब उनसे

कोई हिस्सा नहीं मांग सकता, अब उनके पास कुछ भी बचा नहीं है

रिपोर्ट : राजीव कमल

JPSC PT Result Protest: रिजल्ट जारी होते ही क्यों भड़के JPSC...

JPSC PT Result Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के नतीजे आने के बाद हज़ारीबाग़ में उम्मीदवारों और छात्रों ने विरोध...

BFCL Food Allergy Training: क्या आपका पसंदीदा खाना भी बन सकता...

BFCL Food Allergy Training: BFCL के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल (HACCP) में 'फूड एलर्जेन' (खाने से होने वाली एलर्जी) पर एक ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

Ramgarh Illegal Arms Factory: रामगढ़ में घर के अंदर चल रही...

Ramgarh Illegal Arms Factory: झारखंड के रामगढ़ ज़िले में अवैध हथियार बनाने के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियारों की एक छोटी...