NAVADA : नवादा में आरजेडी विधायक ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. नीतीश कुमार की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नवादा विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर धरने पर बैठ गये.
नवादा में आरजेडी विधायक ने प्रशासन के खिलाफ निशाना साधा. प्रशासन के खिलाफ आरजेडी विधायक ने समर्थक के साथ नवादा के समाहरणालय के पास धरना पर बैठी. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश दिखाया. बता दें कि नवादा के आरजेडी विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर ने प्रशासन पर गरीबों का निवाला छीनने का आरोप लगाया है.

विधायक ने जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी का आरोप
उन्होंने कहा है कि जन वितरण प्रणाली के द्वारा गरीब को जो अनाज मिलता है वह सही तरीके से नहीं मिल रहा है. इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करने पर उचित कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद गुस्से में आकर विधायक धरने पर बैठ गई.
5 किलों की बजाय मिलता है 4 किलो अनाज
आरजेडी विधायक ने कहा कि गरीब को 5 किलो अनाज मिलना है लेकिन सिर्फ 4 किलो ही अनाज मिल रहा है. इसी को लेकर हम धरना पर बैठे हैं और अनाज के नाम पर डीलरों के द्वारा गरीब से पैसा भी लिया जा रहा है. विधायक ने आरोप लगाया कि इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले पदाधिकारी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि 20 प्रतिशत अनाज डीलरों और पदाधिकारी के सहयोग से गबन किया जा रहा है.
- India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
- Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, जानें क्या-क्या सीखेंगे
- Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, सरकारी छतों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए विभागों से मांगी सूची

















