बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी नई विधायक विभा देवी नहीं पढ़ पाई शपथ पत्र

पटना : बिहार में नई सरकार बन चुकी है। 18वीं बिहार विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र में आज यानी एक दिसंबर को सदन में चुने गए नए विधायकों शपथ ली। एक ओर जहां बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने ‘मैथिली’ भाषा में शपथ लेकर लोगों का ध्यान अकर्षित किया। वहीं नवादा से बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी जदयू विधायक विभा देवी के शपथ ग्रहण की भी खब चर्चा हो रही है। नवादा की विधायक विभा देवी के शपथ ग्रहण का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

विभा देवी शपथ ग्रहण के दौरान शपथ पत्र ठीक से नहीं पढ़ पा रही थीं

नवादा विधायक विभा देवी शपथ ग्रहण के दौरान शपथ पत्र ठीक से नहीं पढ़ पा रही थीं। इस दौरान वह बार अटकती रहीं। शपथ पत्र पढ़ते जदयू विधायक कई बार अटकीं फिर पास बैठी विधायक मनोरमा देवी की मदद से उन्होंने अपना शपथ ग्रहण पूरा किया। वहीं, विभा देवी शपथ ग्रहण के वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। विभा के शपथ ग्रहण के वीडियों पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। बिहार चुनाव में जदयू की विभा देवी ने राजद के कौशल यादव को 27,594 वोटों से हराया था।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा सत्र Live : तेजस्वी ने ली शपथ, सदन में रामकृपाल से मिले गले

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...