अवैध खनन मामले में दाहू यादव के घर की कुर्की

888 22Scope News

साहिबगंज। अवैध खनन मामले में ईडी स्पेशल कोर्ट, रांची के आदेश पर पुलिस ने साहिबगंज में शोभनपुर भट्ठा स्थित आरोपी दाहू यादव के यहां कुर्की की कार्रवाई की। कुर्की की कार्रवाई के लिए सदर इंस्पेक्टर शशिभूषण के नेतृत्व में नगर, मुफस्सिल व जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस ने उसके घर पर पहुंच ईडी कोर्ट के आदेश से अवगत कराते हुए कुर्की की।

पुलिस टीम दाहू यादव के तीन मंजिला मकान से पलंग, फर्नीचर समेत अन्य सामानों की कुर्की की। कुर्की की कार्रवाई शाम तक चलेगी। पुलिस समानों को जब्त कर मुफस्सिल थाना ले गई है।
झारखंड में हजार करोड़ के अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार दाहू यादव और सुनील यादव की कुर्की हो रही है। ईडी की स्पेशल कोर्ट के निर्देश में साहिबगंज पुलिस कार्रवाई कर रही है। अपराध जगह का बेताज बादशाह रहा है दाहू। गंगा नदी के रास्ते अवैध परिवहन की कमान संभालता था।

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...