टैक्स चोरी के खिलाफ जर्दा कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया में स्थित जर्दा कारोबारी मेसर्स भुवनेश्वरी ट्रेडर्स के गोडाउन पर सेल टैक्स के पदाधिकारियों ने कर चोरी के खिलाफ छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान गोडाउन पहुंची टीम ने जांच के दौरान पाया इस गोडाउन में 31 लाख रुपए का स्टॉक होना चाहिए, लेकिन कारोबारी द्वारा 29 लाख रुपए का स्टॉक को बेच दिया गया है और उसका टैक्स सरकार को जमा नहीं कराया गया है और अब तक सिर्फ दो लाख रुपए का ही स्टॉक मौजूद है। इसके बाद सीजर लिस्ट बनाते हुए गोदाम में रखे सभी सामान को सीज कर दिया गया है और सुनवाई की तारीख सुनिश्चित कर दी गई है।

जानकारी देते हुए राज्य कर आयुक्त भभुआ के सतीश कुमार ने बताया सरकार स्तर से जानकारी मिला था कि मोहनिया में स्थित मेसर्स भुवनेश्वरी ट्रेडर्स द्वारा टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है। जिसको देखते हुए उनके गोडाउन का वेरिफिकेशन किया गया तो पाया गया कि कागजातों के मुताबिक, 31 लाख रुपए का स्टॉक गोदाम में होना चाहिए लेकिन सिर्फ दो लाख रुपए का ही स्टॉक गोडाउन में मिला है। इनके द्वारा 29 लाख रुपए का स्टॉक बेच दिया गया है। जिसका टैक्स भी सरकार को नहीं दिया गया है। जिसको देखते हुए माल सीज कर लिया गया है। यह किसी भी प्रकार का बिक्री सामान का नहीं करेंगे और इनको सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी गई है। उस तिथी पर यह जाकर अपना पक्ष विभाग को रखेंगे।

यह भी पढ़े : लालू प्रसाद यादव के भतीजे नागेंद्र राय पर रंगदारी मांगने को लेकर केस दर्ज

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को...

बिहार BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने...

पटना : भाजपा बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में विधिवत...

IA डुमरिया मुजफ्फरपुर में स्थापित होगी आधुनिक फर्नीचर व इंटीरियर उत्पाद...

पटना : बिहार में फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद विनिर्माण क्षेत्र को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत M/s...