Crime : रांची में अरगोड़ा थाना के नजदीक युवती को सरेआम मारी गोली, अपराधी फरार

रांची : हरमू हाउसिंग कॉलोनी के पटेल चौक पर अज्ञात अपराधियों ने एक युवती को सरेआम मारी गोली, गोली मारकर अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहें.

वहीं युवती को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती के सिर में गोली मारी गई है.

सरेआम मारी गोली – पुलिस प्रशासन पर भी अब सवाल उठेंगे

सिटी एसपी शुभांशु जैन ने बताया कि युवती नवादा की रहने वाली है, यहां हॉस्टल में रहती है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर भी अब सवाल उठेंगे.

जहां युवती को गोली मारी गई वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर थाना है और तो और पटेल चौक पर शाम के समय काफी चहल-पहल भी रहती है.

राजधानी के बीचोबीच गोलीबारी की यह घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...