पटना: हनुमंत कथा का आज होगा समापन – पिछले 13 मई से नौबतपुर के तरेतपाली में चल रहे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आज अंतिम दिन है। इसके साथ ही पांच दिन से चल रहे कार्यक्रम का आज समापन हो जाएगा। इन पांच दिनों में जिस तरह की भीड़ कथा सुनने के लिए जुटी, वह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

हनुमंत कथा के शुरू होने से पहले ही विवाद प्रारंभ हो गया था उस दौरान राजद सहित कई राजनीतिक दलों ने खुलेआम उनका विरोध किया था। पटना के गांधी मैदान की जगह कार्यक्रम स्थल को पटना से दूर नौबतपुर के तरेतपाली में शिफ्ट कर दिया गया।, ताकि भीड़ न जुट सके।
हनुमंत कथा का आज होगा समापन
लेकिन इसके बाद जिस तरह की भीड़, कथा सुनने के लिए जुटी वह अपने आप मे रिकॉड है.इससे पहले पांचवे दिन की कथा के लिए जब बाबा होटल पनास से निकले तो रोज की तरह उनके रास्ते में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कार की छत से बाहर निकलकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया ।
वहां से बागेश्वर बाबा ने पटना के हनुमान मंदिर में पूजन किया फिर तरेत पाली मठ यानी कथा स्थल की ओर रवाना हुए। जहां कथा सुनने के लिए चार लाख के करीब लोग पहुंचे थे।
Bageshwar Dham Patna Live: पटना में बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा का आज आखिरी दिन

















