Bokaro : राम कथा कार्यक्रम का आयोजन, श्रद्धा और आस्था का महापर्व…

Bokaro : बोकारो में 27 मार्च से 4 अप्रैल तक होने वाली राम कथा कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह कार्यक्रम बोकारो के मजदूर मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विश्वविख्यात राम कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज के द्वारा राम कथा का वर्णन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 9 दिन तक चलेगा और लाखों श्रद्धालु इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनेंगे। आज बोकारो के राम मंदिर से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु राम ध्वज लेकर पताका यात्रा निकाले बोकारो नगर का भ्रमण करते हुए मजदूर मैदान सभा स्थल तक गए।

krtop 22Scope News

Bokaro : लगभग 15 से 20000 श्रद्धालु एक साथ कथा सुनेगे

राम कथा का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय अनुभव होगा, क्योंकि राजन जी महाराज की वाणी में ढ़लकर वे जीवन के तमाम समस्याओं को राम कथा से जोड़कर समाधान प्राप्त करेंगे। राम कथा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स भी इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र होंगे, जिनमें कंट्ठी माला, चंदन, धूप, अगरबत्ती जैसी धार्मिक सामग्री भी उपलब्ध होगी।

इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 15 से 20 हजार श्रद्धालु एक साथ पंडाल में राम कथा सुन सकते हैं। इस विशाल पंडाल का निर्माण भारत के अनुभवी कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और पुरुषों के लिए बैठने की व्यवस्था अलग-अलग की गई है, ताकि हर श्रद्धालु को सहजता से बैठने और कथा सुनने का अवसर मिल सके।

Bokaro : यात्रा में शामिल महिलाएं
Bokaro : यात्रा में शामिल महिलाएं

गुरु दीक्षा लेने का अलग समय निर्धारित किया जाएगाl

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की टीम भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी। बोकारो के मुख्य मार्ग गांधी चौक से बोकारो जनरल अस्पताल तक शाम 3:00 बजे से रात 10:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आने की संभावना है। इस भव्य आयोजन का आयोजन शिव अग्रवाल संयोजक राम कथा परिवार द्वारा किया जा रहा है। पिछले 8 दिनों से कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं और आज रात तक सभी व्यवस्थाएँ अंतिम रूप से तैयार हो जाएँगी।

इस राम कथा आयोजन से बोकारो में भक्ति और आस्था का एक अनोखा माहौल बनेगा, और यह पवित्र आयोजन श्रद्धालुओं के जीवन में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगा।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...