Advertisment

देवघर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एडीजी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

रांची: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के 24 मई को देवघर आगमन की तैयारियों को लेकर, खाद्य आपूर्ति विभाग सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव अमिताभ कौशल व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया.

बैठक में कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा के अलावा सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित वरीय अधिकारियों व वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. इसके साथ ही अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के अलावा यातायात व्यवस्था, मेडिकल टीम, विद्युत, पेयजल, अग्निशमन, साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गयी.

बैठक में जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्थ के अलावा की जा रही विभिन्न तैयारियों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया. बैठक के बाद एडीजी संजय आनंद लाटकर ने सचिव अमिताभ कौशल व सचिव मनीष रंजन के अलावा डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी  सुभाष चंद्र जाट के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा आवश्यक अन्य सभी तैयारियों का भी जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित वरीय अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना प्रमंडल श्री सुदर्शन मंडल, पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चन्द्र जाट, उप विकास आयुक्त डॉ0 कुमार ताराचन्द, नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर प्रभारी बाबा मंदिर श्री दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस श्री अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन डॉ0 युगल किशोर चौधरी, प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री परमेश्वर मुण्डा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री विवेक मेहता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री रणवीर सिंह, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री उदय रजक, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...