भागलपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही, नाबालिग बच्चे को भेजा धारा 107 के तहत नोटिस

भागलपुरः जिले की पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. बायपास टीओपी पुलिस को अब नाबालिग बच्चे से भी डर लगने लगा है. बायपास थाना पुलिस नाबालिग बच्चे पर भी 107 की कार्रवाई का नोटिस भेज रही है. दरअसल बायपास थाना क्षेत्र के खीरी बांध के रहने वाली नाजरा और जुबेदा के बीच पिछले दिनों पानी को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद मामला थाने तक गया.

notice new 2 22Scope News

जहां से पुलिस के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 107 का नोटिस जारी करने का आग्रह किया गया था. जिसमें बीबी जुबैदा, बीबी रवीना और 10 साल के नाबालिग बच्चे मोहम्मद कटुकू का भी नाम दे दिया गया. जबकि बच्चे ने बताया कि जिस दिन पानी को लेकर विवाद हुआ था, उस दिन वह स्कूल में था.

वहीं परिजन भी कह रहे हैं कि पुलिस बिना घर पर आए और बिना जांच किए नाम दे दी है. वहीं इस पूरे मसले पर सिटी एसपी अमित रंजन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.

क्या है धारा 107
धारा 107 शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के बारे में है. इस धारा के अनुसार, यदि मजिस्ट्रेट को यह सूचित किया जाता है कि कोई व्यक्ति शांति का उल्लंघन करने वाला है या सार्वजनिक शांति को विकट करने वाला है, तो मजिस्ट्रेट उस व्यक्ति से निर्धारित अवधि के लिए शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा दिखाने के लिए कह सकता है.

Saffrn

Trending News

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...

 Jharkhand Treasury Scam: जमशेदपुर-देवघर तक पहुंची गड़बड़ी, वित्त विभाग ने जांच...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले का दायरा बढ़ा। जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में भी अधिक भुगतान की गड़बड़ी सामने आई, वित्त विभाग ने विशेष जांच के...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img