पटना में प्रियंका, ‘शक्ति महापंचायत’ में महिलाओं से करेंगी संवाद, मोतिहारी में रैली

पटना : कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी 26 सितंबर को बिहार दौरे पर हैं। वे पटना के सदाकत आश्रम में दोपहर 12 बजे दो हजार से अधिक महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। इसमें घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं, मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा वर्कर, डॉक्टर, वकील और अन्य प्रोफेशनल महिलाएं शामिल होंगी। इस संवाद के जरिए प्रियंका सीधे तौर पर महिला वोट बैंक से जुड़ने की कोशिश करेंगी।

Goal 7 22Scope News

प्रियंका मोतिहारी पहुंचेंगी व गांधी मैदान में ‘हर घर अधिकार रैली’ को करेंगी संबोधित

इसके बाद प्रियंका मोतिहारी पहुंचेंगी और गांधी मैदान में ‘हर घर अधिकार रैली’ को संबोधित करेंगी। कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में 20 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। इसके लिए 40 हजार से अधिक कुर्सियां और तीन बड़े झूमर वाले पंडाल लगाए गए हैं। प्रियंका हेलिकॉप्टर से दोपहर दो बजे मोतिहारी पुलिस लाइन पहुंचेंगी और वहां से बंद गाड़ी में सभा स्थल तक जाएंगी। मंच पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और कांग्रेस सांसद मौजूद रहेंगे। यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी बिहार में किसी बड़े जनसभा को संबोधित करने जा रही हैं। इससे पहले वे अगस्त में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुई थीं।

पार्टी को मजबूती देगा महिलाओं का समर्थन- कांग्रेस

कांग्रेस का दावा है कि महिलाओं का समर्थन पार्टी को मजबूती देगा और इसका असर बीजेपी पर भी दिखेगा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि पूरे प्रदेश से महिलाएं पटना संवाद में आ रही हैं और यह कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है।

यह भी देखें :

प्रियंका ने बिहार से पहले इन राज्यों में किया था चुनावी दौरा

पिछले चुनावी अनुभवों पर नजर डालें तो प्रियंका गांधी ने असम और उत्तर प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाई थी, लेकिन कांग्रेस को उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली। असम में प्रियंका ने गृहिणियों को हर महीने दो हजार रुपए और 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया था। जबकि यूपी में उन्होंने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे के साथ 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए थे। बावजूद इसके कांग्रेस को सीमित सीटों पर ही जीत मिल सकी।

प्रियंका गांधी पहुंची पटना, एयरपोर्ट पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

आपको बता दें कि कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अभी थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर प्रियंका को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित पार्टी के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता ने उनका भव्य स्वागत किया गया। पटना एयरपोर्ट पर भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थी। प्रियंका एयरपोर्ट से सदाकत आश्रम के लिए रवाना हुईं जहां महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। एयरपोर्ट पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

Priyanka Gandhi 1 1 22Scope News

नीतीश कुमार को कुर्सी से उतारने के लिए भारी संख्या में महिलाएं पहुंची कांग्रेस मुख्यालय

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सदाकत आश्रम में महिलाओं के साथ संवाद करने जा रही हैं। सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी से उतारने के लिए भारी संख्या में महिलाएं कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक महिलाएं पहुंची हैं। जो मुख्यमंत्री 10 हजार रुपए दे रहे हैं वो मृत्यु प्रमाण पत्र दे रहे हैं। एक तरह का प्रलोभन दे रहे हैं। अबतक पुरुष समाज ही कर्ज में डूबा था अब महिला समाज को भी कर्ज में डुबाने की तैयारी है। यह पैसा चुनाव के 10 दिन पहले क्यों दे रहे पहले से देना चाहिए था। प्रियंका गांधी महिला संवाद कर रही हैं। इस महिला संवाद से सभी महिलाओं को उम्मीद है कि रोजगार की बात की जाएगी, हमारे हक की बात की जाएगी।

Priyanka Gandhi 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में कांग्रेस का ‘शक्ति प्रदर्शन’ शुरू, 26 को मोतिहारी में जनसभा करेंगी प्रियंका

विवेक रंजन और स्नेहा राय की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...