ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग हुए घायल

रांची: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग हुए घायल – ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं.

इसी बीच उसके पास की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से

बाजू से टकरा गई. ओडिशा के मुख्‍य सचिव पीके जेना के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 233 लोगों की

मौत हो गई है और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्रेन हादसे के बाद राज्य दिवस समारोह रद्द करते हुए एक दिन के राजकीय शोक

की घोषणा की है. घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है. राहत और बचाव दल दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं.

घायल कुछ यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है.

मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग हुए घायल

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग हुए घायल

रेल मंत्रालय ने  कहा है कि, ”करीब 8 से 10 बोगी पटरी से उतरी हैं. यह किसी ट्रेन से टक्कर नहीं है, मालगाड़ी से भी कोई टक्कर नहीं है. जब ट्रेन डिरेल हुई तब बगल की पटरी से यशवंतपुर से हावड़ा ट्रेन गुजर रही थी. उधर पटरी से उतरकर ट्रेन की बोगी आ गई और फिर ये नुकसान पहुंचा है.”

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को लेकर मुआवजे की घोषणा की है. वैष्णन ने ट्वीट किया है – ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और मामूली घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी.

पीएम मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है- ”ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हों. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया. दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है.”

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग हुए घायल

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग हुए घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात रेलवे ट्रैक से उतरी हुई रेलगाड़ी की कोचों में फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा था. बालासोर अस्पताल के पोस्टमार्टम सेंटर के बाहर भी भीड़ जुटी हुई है.

प्रदीप जेना ने बताया कि रात में बालासोर में 500 यूनिट ब्लड की इकट्ठा की गई थी और लोगों ने आकर रक्तदान किया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शनिवार सुबह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक घटनास्थल पर पहुंचेंगे.

साक्ष्यदाताओं के अनुसार, युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है,

लेकिन अभी भी रेलगाड़ी की कोचों में फंसे हुए लोगों के मामले में चिंता है.

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...