पहली बार शेखपुरा से Delhi के लिए खुली सीधी ट्रेन, लोगों में ख़ुशी की लहर…

Delhi शेखपुरा: आजादी के बाद भारतीय इतिहास में पहली बार जब नई दिल्ली से सीधी ट्रेन चल कर जब शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर आ कर रुकी तो जिले के लोगों में ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्रेन का स्वागत करने के लिए मंगलवार की सुबह से ही लोग समेत नेता भी शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में थे। ट्रेन जब छुकछुक करते हुए शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर आ कर रुकी तो लोग ख़ुशी से झूम उठे। सभी ने नई दिल्ली – शेखपुरा स्पेशल ट्रेन का दिल खोलकर स्वागत किया। Delhi Delhi Delhi Delhi Delhi Delhi Delhi Delhi 

हालांकि पहले दिन ही यह स्पेशल ट्रेन लगभग छह घंटा से अधिक बिलंब से पहुंची और छह घंटा अधिक बिलंब से खुली पर लोगों के जोश में कोई कमी नहीं आई। इससे पहले नेताओं में इस ट्रेन को खुलवाने का श्रेय लेने के लिए स्टेशन पर गला काट प्रतिस्पर्धा देखी गई। आलम यह रहा है कि लोजपा(रा) के क्षेत्रीय सासंद अरुण भारती को उनके सुरक्षा गार्डो ने भीड़ को चीरकर किसी तरह ट्रेन तक पहुंचाया तब जाकर सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को शेखपुरा रेलवे स्टेशन से रवाना किया।

यह भी पढ़ें – DGP ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक, दिए विशेष निर्देश…

स्पेशल ट्रेन को रवाना करने पहुंचे दानापुर रेलमंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार और आरपीएफ के सहायक कमांडर जेएन राम भी पहुंचे थे। पर भीड़ के कारण इन दोनों ने अपने आप को किनारे रखा। वाणिज्य प्रवंधक ने कहा कि अभी फिलहाल इस ट्रेन को सप्ताह में दिन मंगलवार और शुक्रवार को शेखपुरा स्टेशन से और सोमवार व गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलाया जायेगा। इस ट्रेन का फिलहाल परिचालन 10 जुलाई तक किया जायेगा।

सांसद व विधायक ने कहा वर्षों की मांग पूरी करने का प्रयास जारी

ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे सांसद अरुण भारती ने कहा कि आजादी के बाद पहली दफा श्री बाबु की जन्मस्थली और राजो बाबु की कर्म भूमि पर शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन खुली है। जिला के लोगों की यह वर्षों की मांग थी, जिसे रेलमंत्री ने पूरा किया है। स्थानीय विधायक विजय कुमार ने हमसफर, वंदे भारत और पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर ने कहा कि इन मांगों को लेकर हमने पत्राचार किया है।

यह भी पढ़ें – JDU विधायक के आवास के पास चली गोली, 1 व्यक्ति…

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता विपिन मंडल ने कहा कि राज्यसभा सांसद शंभुशरण पटेल के द्वारा संसद भवन में तो मेरे द्वारा रेलवे बोर्ड की बैठक में इन मांगों को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। इसी का फलाफल है कि आज शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरु हुई है।

पहले दिन विलंब से यात्री हुए नाराज

शेखपुरा से नई दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन पहले दिन ही सात घंटा 32 मिनट बिलंब से पहुंची और छह घंटा 39 मिनट बिलंब से खुली। जिसको लेकर ट्रेन में बैठे यात्रियों में नाराज़गी देखने को मिली। यात्री ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि उनका पटना जंक्शन से महाबोधि एक्सप्रेस में टिकट था, जब उन्हें जानकारी मिली कि शेखपुरा से सीधे दिल्ली तक ट्रेन आज से खुल रही है तो वे टिकट को केंसिल कर इस ट्रेन में वे सफर करने को मन बनाया लेकिन छः घंटे से अधिक लेट पहुंचने से वे बेहद ही नाराज़ दिखे। उन्होंने सरकार से मांग की कि ट्रेन को नियमित समय पर चलाया जाय।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  RJD नेता की मुश्किलें नहीं हो रही कम, करीबी के घर से मिला…

शेखपुरा से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...