धनबादः जिले में एक बार फिर से खाकी वर्दी दागदार हो गयी है. महीला थाना में कार्यरत एएसआई सतेंद्र पासवान को एसीबी की टीम ने युवक से 4 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. एएसआई सतेंद्र पासवान ने बरवाअड्डा थानाक्षेत्र के बिराजपुर मधु गोंडा निवासी सुधीर साव से डायरी मैनेज और गिरफ्तारी ना करने को लेकर युवक से रुपयों की मांग की थी.
इसे भी पढ़ेंः पाकुड़ः बंद घरों को चोर बना रहे निशाना, 1 महीने में कई घरों में हुई चोरी, पुलिस की बढ़ी चुनौती
डायरी मैनेज के नाम पर रुपये की मांग किये जाने के बाद सुधीर साव ने धनबाद एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी. आवेदक के शिकायत पर धनबाद एसीबी डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने कार्यवाई करते हुए एएसआई सतेंद्र पासवान को 4 हजार नगद घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा.


