धनबादः 60/40 नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने किया सड़क जाम, परिचालन रहा ठप

धनबादः झारखंड में 60-40 नियोजन नीति का लगातार विरोध हो रहा है. छात्र खतियानी आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति की मांग कर रहें हैं. जिसको लेकर 10 जून और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. बंदी के दूसरे दिन निरसा में भी 60/40 के विरोध में छात्रों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया.

dhanbad jharkhand effect 22Scope News

छात्रों ने निरसा के खुशरी मोड़ स्थित एमपीएल को जाने वाली रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम किया. इस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे और परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. झारखंड बंद का आज दूसरा दिन हैं. वहीं छात्र नेता कुश महतो ने कहा कि जब तक सरकार 60/40 वापस नहीं करती है तब तक विरोध जारी रहेगा.

Jharkhand High Court: पत्नी की गवाही सिर्फ FIR नहीं होने से...

झारखंड हाईकोर्ट ने तलाक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज नहीं...

JPSC Exam Cancellation Case: झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित;...

 झारखंड हाईकोर्ट में जेपीएससी सिविल सेवा, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी...

Cricket News: झारखंड के कुमार कुशाग्र की India A टीम में...

जमशेदपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। चोटिल ऋषभ पंत की जगह...