सड़क हादसे में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत

रांची: राजधानी रांची के खरसीदाग इलाके के रिंग रोड में हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक ऑटो चालक का नाम जमील अंसारी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि ऑटो चालक किनारे में खड़ा था. दूसरी तरफ से आ रही ट्रेलर ने ऑटो को अपने चपेट में ले लिया जिसके बाद यह हादसा हुआ.

वहीं ड्राईवर गाड़ी छोड़ कर भाग जाने से युवक का शव ट्रेलर के चक्के के नीचे घण्टों दबा रह गया. पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद क्रेन मंगाया उसके बाद क्रेन से ट्रेलर को हटाया तब जाकर शव निकाला.

इसी बीच सैकड़ों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. करीब चार घंटे बाद जाम को हटाया गया. इस बीच खूंटी रांची रोड में वाहनों की लंबी कतारें लग गई.

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...