ED Summon: सेना जमीन के बिक्री मामले में विष्णु अग्रवाल को ईडी ने भेजा समन

रांचीः ED Summon: सेना जमीन के बिक्री मामले के दूसरे केस में विष्णु अग्रवाल को ईडी ने समन भेजा. सेना जमीन की खरीद-बिक्री के मामले की जांच में तीन मामलों को चुना था. इसमें सेना के कब्जेवाली जमीन, चेशायर होम रोड स्थित जमीन और हेहल के बजरा मौजा स्थित जमीन का मामला शामिल है. ईडी ने विष्णु अग्रवाल को 21 जून को कार्यालय बुलाया है. चेशायर होम रोड के 1 एकड़ जमीन डील मामले में भी पूछताछ होगी. विष्णु अग्रवाल ईडी ने 8 मई को भी समन भेजा था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से पूछताछ नहीं हो पाया था. सेना जमीन घोटाले मामले में अब तक आईएएस छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष समेत 10 लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया है और इस मामले में ईडी ने बीते सोमवार को ही कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img