5वी पास साइबर ठग को सीआईडी ने किया गिरफ्तार, शिक्षित लोग हो रहे थे ठगी का शिकार

रांचीः अगर हम आपको कहे की 5वी पास व्यक्ति अपने से कई गुना अधिक शिक्षित लोगों को बेवकूफ बनाने में कामयाब हो रहे हैं, तो शायद आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन ऐसा झारखंड में होना आम हो गया है. यहां के 5वी कक्षा पास तो क्या अनपढ़ लोग भी शिक्षित लोगों को साइबर फ्रॉड के माध्यम से बेवकूफ बनाकर पैसे ऐंठ लेने में महारत हासिल कर चुके हैं. इसी तरह के एक मामले में सीआईडी की टीम ने बैंकों के फेक एप्स बनाकर लोगों को चूना लगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ेंः सोनीपत: 10वीं पास साइबर ठग ने स्कूल के खाते से उड़ाए डेढ़ करोड़, आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

शिक्षित लोग हो रहे थे ठगी का शिकार

एसपी कार्तिक एस (सीआईडी) ने बताया कि इस व्यक्ति का नाम करण मंडल है, यह देश के साइबर फ्रॉड का हब कहे जाने वाले झारखंड के जामताड़ा जिले का निवासी है. करण लोगों के नंबरों पर फेक एसएमएस के माध्यम से फेक बैंकिंग एप्लीकेशन डाउनलोड करवाता था. फिर उनकी बैंकिंग से जुड़ी सारी जानकारियों को हासिल कर लेता था. उन्होंने बताया कि इसको लेकर विभिन्न खाताधारकों ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी की टीम ने इस साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 4 मोबाइल, 4 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड और एक पासबुक बरामद किया गया है.

ऑनलाइन ट्रेनिंग कर बन गया साइबर ठग

पांचवी पास कर्ण ने ऑनलाइन ट्रेनिंग ली और फिर डिजिटल दुनिया का अपराधी यानी कि साइबर ठग बन गया. साइबर अपराधी वारदातों को apk फाइल भेज कर लोगों को चूना लगाता था. ऐसा ही एक मामला आईसीआईसीआई  बैंक की तरफ से सीआईडी  के साइबर सेल मे दर्ज कराया गया. जिसके बाद सीआईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा.

 

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...