सिवान में शराब से भरी स्क्रोपियो थाने से हुई गायब

सिवान: बिहार में शराबबंदी के बाद शराब की होम डिलेवरी किसी से छुपी नही है। जहां शराब धंधेबाज व थानेदार खूब माले माल हो रहे है। इसी दौरान एक वाक्य जिले के एमएच नगर थाने से सामने आई है। जहां पुलिस ने शराब से लदे डीएल 4 सी एन बी 2294 हल्का काले रंग के स्कॉर्पियो को बरामद कर थाना लाया। और मोटी रकम लेकर छोड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान एमएच नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नही है। हो सकता है कि कोई आया होगा और अपनी गाड़ी लेकर चला गया है ।

चलिए कुछ देर के लिए मान लेते है की शराब से लद्दी स्क्रोपियों नही था। तो क्या इस स्क्रोपियो से कोई दिल्ली से मंत्री जी का थाने में आगमन हुआ था। जिनका दिल्ली नंबर जिसका इन्शुरेंस से लेकर सब कुछ फेल ही फेल है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि इसी थाने के बलेथरी गांव स्थित पुल के पास से शराब से भरी काले रंग स्कॉर्पियो को बरामद किया गया था। लेकिन अगले दिन यानी गुरुवार को यह गाड़ी थाने से गायब मिली। जहां सुनने में आ रहा है कि मोटी रकम लेकर थानेदार द्वारा शराब की वाहन को रफा-दफा कर दिया गया है।

यदि यह वाहन थानेदार के संगे-संबंधी या उनके जाने वाले उनसे मिलने आया था, तो कोई बात नही है। लेकिन यह वाहन जब्त वाहन के पास लगाया गया था। अगर यह वाहन अन्य मामले में जब्त किया गया था, तो फिर जांच का विषय है। ताकि यह गाड़ी किसकी है और किस मामले जब्त की गई है। जब कोई भी गाड़ी बरामद होती है, तो स्टेशन डायरी में चढ़ाई जाती है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। आखिर खड़ी गाड़ी को थाने से धरती निगल गई या आसमान खा गया। इसका वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

वही लोगों का कहना है कि इस थाने में शराब का धंधा काफी जोरों पर है। जहां धंधेबाज पुलिस को मैनेज कर इस थाने में अपनी शराब का धंधा काफी जोरों पर संचालित कर रहे है। लेकिन एमएच नगर पुलिस को शराब कहीं भी नहीं दिखती है। इस संदर्भ में जिला पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा से संपर्क टेलीफोनिक संपर्क करने की कोशिश किया गया लेकिन फोन सिवान एसपी ने रिसीव नहीं कर पाए । देखना होगा कि जिला पुलिस कप्तान इस मामले पीआर किस तरह की संज्ञान लेते है या फिर इसी तरह थाने में शराब और शराबियो का खेल चलते रहेगा ।

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...