सात साल बाद सुलझी छह लोगों की आत्महत्या मामले की गुत्थी

270
Advertisment

रांची: सदर थाना क्षेत्र के रिवर्सा अपार्टमेंट में रहने वाले सुकांतो सरकार समेत छह लोगों ने बीते 9 अक्टूबर 2016 को आत्महत्या कर ली थी. घटना के सात साल बाद पुलिस ने आत्महत्या मामले की गुत्थी सुलाझायी.

Advertisment

इस मामले में पुलिस ने सरकार परिवार की बहू मधुमिता सरकार को कोलकाता से गिरफ्तार कर रांची ले आयी है और उसे आज कोर्ट मे पेश किया जायेगा. जिसके बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश किया जायेगा घटना 9 अक्टूबर 2016 की है. जब सदर थाना क्षेत्र स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में एक साथ छह लोगों का शव बरामद किया गया था.

अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ सुकांतो सरकार की पत्नी अंजली सरकार, बेटे सुमित सरकार, सुमित की बेटी समिता सरकार, पार्थिव सरकार की पत्नी मौमिता सरकार और बेटी समिता सरकार के शव एक ही कमरे से पाये गये थे.

जबकि डॉ सुकांतो सरकार घायल अवस्था मे कमरे में पाये गये थे, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि सुकांतो सरकार ने ही परिवार के पांचों सदस्यों को इंजेक्शन देकर मार डाला था और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली थी.

पुलिस को फ्लैट के जांच के दौरान कई पुर्जे भी मिले थे, जिनमें सभी छह की मौत की वजह बहू मधुमिता सरकार को बताया गया था. मधुमिता सरकार ने अपने ही पति, सास-ससुर सहित परिवार के दूसरे सदस्यों पर कई मामले दर्ज करवा रखे थे.

Advertisement