गुमला सदर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, बेलोरो और ऑटो की सीधी टक्कर में एक दर्जन घायल

गुमला सदर थाना में सड़क हादसा

Gumla-गुमला सदर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा- सदर थाना का मारा पानी मोड़ पर

एक सड़क हादसे में करीबन एक दर्जन लोग का घायल होने की खबर है.

तेज गति से आ रहे एक बलोरो से ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी.

टक्कर के बाद ऑटो करीबन 10 फीट गड्ढे में जा गिरा.

बताया जा रहा है कि पालकोट प्रखंड के सारुबेर चिरोडार निवासी अनिल कुमार चैनपुर अनुमंडल

का कुरुमगढ़ जा रहा था, इस बीच सदर थाना  क्षेत्र के पास यह दुर्घटना हो गयी.

घायलों में अनिल कुमार, चार वर्षीय अभिनास किंडो, 6 वर्षीय निखिल किंडो,

7 वर्षीय रितिक किंडो के साथ ही पंकज किंडो, विमल किंडो, प्रमिला मिंज भी शामिल हैं.

ऑटो की सीधी टक्कर में एक दर्जन घायल

आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

रिपोर्ट- रणधीर निधि

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-

 

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...