महागठबंधन की बैठक पर जीतन राम मांझी का बयान, कहा- मोदी के सामने विपक्षी एकता कोई मायने नहीं रखती

पटनाः महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद जीतन राम मांझी का महागठबंधन बैठक को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. मांझी ने कहा है की आज मोदी का कद इतना बढ़ गया है, जिसके सामने विपक्षी एकता कोई मायने नहीं रखती, मांझी ने विपक्षी एकता पर सवाल भी खड़े किए और विपक्षी एकजुटता पर संदेह भी जताया.

इसे भी पढ़ेंः पटनाः मांझी की हुई एनडीए में एंट्री, अमित शाह से की मुलाकात, आरजेडी ने साधा निशाना

एनडीए में शामिल हुए मांझी

हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में चल रही महागठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए राज्‍यपाल को पत्र सौंपा था. वहीं महागठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने का एलान किया था. वहीं अब जीतन राम मांझी एनडीए से जुड़े है. इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से 21 जून को मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे. महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद मांझी की पार्टी एनडीए में शामिल हो गए है.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...