विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन के खिलाफ दायर PIL पर 3 अगस्त को सुनवाई

रांची: झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कक्ष आवंटन करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है।

गुरुवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गठित की गई विधायकों की कमिटी की रिपोर्ट अभी तक आयी नहीं है।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच में इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस संबंध में अजय कुमार मोदी ने जनहित याचिका दाखिल की है और उनकी तरफ से अधिवक्ता नवीन कुमार ने पक्ष रखा।

बता दें कि झारखंड विधानसभा के भवन में मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए वर्ष 2021 में कमरा आवंटित किया गया था, जिसके बाद से यह मामला विवादों में है। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से खूब राजनीति हुई थी।

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery, जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...